फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर ने छात्र को रौंदा, शव रखकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विशेश्वरगंज में मंगलवार को हुए हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी एक छात्र गोंडा के ऐम्स स्कूल में पढ़ता था। वह मंगलवार को स्कूल बस से नीचे उतरा और घर जाने के लिए राजमार्ग पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने मासूम को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित लोगों ने बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा कर किसी तरह शांत कराया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। प्रदर्शन के चलते राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी परमेश्वर तिवारी का पुत्र देवांश तिवारी (9) गोंडा जिला मुख्यालय स्थित ऐम्स विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। वह प्रतिदिन स्कूल बस से आता-जाता था। मंगलवार को स्कूल बस से वह घर लौट रहा था। बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर स्थित रनियापुर गांव के मोड़ के निकट बस रुकी।
विज्ञापन

वह बस से नीचे उतर कर राजमार्ग पार कर रहा था। तभी अचानक गोंडा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व परिवारीजनों ने शव राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पाकर विशेश्वरगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय और पयागपुर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज मौके पर पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ पहुंचे। गुस्साए लोग तत्काल चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदर्शन के चलते राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें