फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने की मासूम की हत्या मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह के ठाकुर बाग में हुई मासूम की हत्या मामले का निरीक्षण करने के लिए सोमवार की सुबह डीआईजी मौके पर पहुंचे। वहीं रविवार देर रात बिना किसी को सूचना दिए एसपी चुपचाप घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी ने अकेले ही घटना वाले इलाके के हर जगह पर जाकर जांच की। सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ में जियारत करने आए श्रावस्ती के एक परिवार की पांच वर्षीय मासूम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना पाकर सोमवार को देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। डीआईजी ने सीओ व एसओ से मामले की जानकारी ली। घटना से जुड़े तथ्यों को पूरी तरह से खंगालते हुए तत्काल खुलासा किए जाने के निर्देश दिए।
उधर, रविवार की रात पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा बिना किसी को सूचना दिए अकेले ही घटनास्थल पहुंच गए। एसपी पैदल चहलकदमी कर रहे थे। आसपास के इलाके की गहन छानबीन के दौरान ही कुछ लोगों ने एसपी के मौजूद होने की सूचना दी। जिस पर एएसपी नगर अजय प्रताप व सीओ सिटी टीएन दूबे भी मौके पर पहुंच गए। सूचना फैलते ही एसओ दरगाह विनय सरोज के साथ ही पिकेट में लगे पुलिसकर्मी भी ठाकुर बाग में जाकर जांच में जुट गए।
विज्ञापन

छह युवकों को हिरासत में लिया
दरगाह शरीफ में मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका व चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक दरगाह इलाके के छह युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
घटनास्थल पर लगवाए जा रहे हैलोजन
बहराइच। दरगाह शरीफ के ठाकुरबाग में हुई मासूम की हत्या के बाद जायरीन के ठहरने वाले स्थान पर रोशनी की व्यवस्था किए जाने में दरगाह प्रबंध कमेटी जुट गई है। घटनास्थल के आसपास रोशनी के लिए हैलोजन लगाने का काम किया जा रहा है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि जायरीन के ठहरने वाले स्थान पर दीवार व पेड़ों के ऊपर 12 हैलोजन लगाया जाना है। जिससे रात के समय भी जायरीन अंधेरे में न रह सकें। उन्होंने बताया कि दरगाह शरीफ क्षेत्र में बीमारी से निजात पाने के लिए आने वाले हर जायरीन की सूचना भी एकत्र की जा रही है। इन सभी के पहचान पत्र आदि भी एकत्र किए जा रहे हैं। जिससे हर जायरीन की पहचान करने में मुश्किल का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें