फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1545 परीक्षार्थियों ने नहीं दिया एग्जाम

विज्ञापन
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज में सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान लगी लाइन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की दो पालियों में परीक्षा हुई। इस दौरान 1545 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सचल दस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों पर धरपकड़ करने के लिए छापा मारते रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के उर्दू विषय की परीक्षा कराई गई। उर्दू विषय में 857 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 798 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 59 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। इसके बाद द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र, वाणिज्य भूगोल, नागरिक शास्त्र और रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई।
चार विषयों की परीक्षा में 15124 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 13638 छात्रों ने ही परीक्षा दी। 1486 परीक्षार्थियों ने द्वितीय पाली की परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान गठित किए गए सचल दस्ते सभी परीक्षा केंद्रों पर छापा मारते रहे। परीक्षा के बाद देर रात तक संकलन केंद्रों पर कॉपियों को जमा किए जाने का काम होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें