बहराइच। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में डायट ने पहला स्थान हासिल किया। सीडीओ ने प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान और डायट प्राचार्य ने मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में डायट के प्रशिक्षुओं की ओर से योग का प्रदर्शन किया गया, जो काफी रोमांचकारी रहा। खेलकूद प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया, जिसमें क्रिकेट, वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
बालक एवं बालिका वर्ग में सात महाविद्यालयों के बीच डायट पयागपुर 128 अंकों के सात ओवर आल चैंपियन रहा। जबकि शकुंतला महाविद्यालय 82 अंकों के साथ दूसरे और रामतेज भगौती प्रसाद महाविद्यालय 38 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में डायट के अजय वर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला, जबकि बालिका वर्ग में शकुंतला महाविद्यालय की श्वेता सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य विकास अधिकारी ने पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डायट प्राचार्य उदयराज, सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, मीनाक्षी सिंह, पूनम यादव, केपी सिंह, रामपाल यादव, प्रशांत सिंह, नितिन यादव, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पयागपुर डायट की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग क?- फोटो : BAHRAICH