फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ा, पीकू व चिल्ड्रेन वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
300 से अधिक की हुई ओपीडी, डायरिया से पीड़ित 15 बच्चे कराए गए भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले में पड़ रही भयंकर गर्मी बच्चों पर विपरीत असर डाल रही है। बड़ी संख्या में बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। निजी अस्पताल तो खचाखच भरे हुए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज का चिल्ड्रेन वार्ड तथा पीकू वार्ड बीमार बच्चों से फुल हो गया है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में डायरिया से पीड़ित 15 बच्चे भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

बच्चों में इन दिनों डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों 300 से अधिक बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें डायरिया, तेज बुखार, झटके आना, पेट दर्द आदि लक्षण वाले बच्चे पहुंच रहे हैं। आने वाले बच्चों में 200 से अधिक डायरिया वाले बच्चे होते हैं। डॉक्टर दवा इलाज करने के साथ ही बचाव के तरीके बता रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी व लू के लक्षण
-सिर दर्द, बुखार व गर्म लाल सूखी त्वचा।
-घबड़ाहट, चक्कर आना, मतली व उल्टी होना।
-सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज होना।
-अत्यधिक पसीना आना व बेहोशी आना।
-कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन व नब्ज असामान्य होना।

बचाव के उपाय
-अधिक पानी पीएं, नींबू, छाछ समेत अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
-शराब, चाय व काॅफी का सेवन करने से बचें।
-हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें।
-धूप में बाहर जाते समय छाता और चश्मे का प्रयोग करें।
-बच्चे, बीमार व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
-शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय से बचें क्योंकि ये शरीर को निर्जलित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें