फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुरुष वर्ग में डीएचए ने 2-0 से दर्ज की जीत

Sat, 08 Nov 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में गोल का प्रयास करते ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय और डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिशन (डीएचए) के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय हॉकी संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुरुष एवं महिला वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल रहे। उन्होंने दोनों वर्गों की टीमों से परिचय करते हुए हॉकी बॉल को स्ट्रोक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के मुकाबले में डीएचए और स्टेडियम टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें डीएचए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग के मैच में स्टेडियम टीम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए डीएचए को 1-0 हराया।

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव, हॉकी प्रशिक्षक मोहम्मद आरिफ, निर्णायक संजय सिंह सहित कई खेल अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला हॉकी संघ के सचिव महफूज रियाज खां, वलीउर्रहमान, सभासद अब्दुल रज्जाक, डॉ. दानिश, एथलेटिक्स प्रशिक्षक ओमकार नाथ व विनोद कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें