फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर भक्तों ने मंदिरों में की पूजा

Tue, 28 Mar 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर चहुंओर धूम मची है। देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान मां के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर माता के खूब जयकारे लगाए। मंदिरों के मुख्य द्वार पर बज रहीं बधाइयों से माहौल भक्तिमय हो गया है। हर तरफर मां दुर्गा के जयकारों की गूंज मंदिरों में सुनाई पड़ रही है। 
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के मौके पर देवी मंदिरों में साफ-सफाई व रंग रोगन का कार्य पूरा करने के साथ ही पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है। तोरणद्वार और विद्युत झालरों से मंदिरों को सजाया गया है। शहर के मध्य स्थित सिद्धनाथ मंदिर, संहारिणी माता मंदिर, काली माता मंदिर, रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

सरयू तट पर स्थित मरी माता मंदिर में भी नवरात्र के मौके पर मां की पूजा-अर्चना को लोग उमड़े। सिद्धनाथ मंदिर के महंत रवि गिरि ने बताया कि श्रद्धालुओं में मां की उपासना और साधना के लिए काफी उत्साह दिख रहा है। बैरीकेटिंग से होकर श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मंदिरों के मुख्य द्वार पर बज रहीं बधाइयों से माहौल भक्तिमय है। पूजन सामग्रियों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ती रही। उधर, रिसियामोड़ के नगर व ग्रामीण अंचलों में भी देवी भक्तों में काफी उत्साह है। रिसिया के इंदिरानगर में स्थित दुर्गा मंदिर, गांवठ माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, हनुमान दुर्गा मंदिर तथा चकिया समय व मोहम्मदा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। महिला सिपाहियों की भी ड्यूटी प्रत्येक मंदिर पर लगाई गई है। इसके अलावा गश्ती पुलिस टीम भी मंदिरोें के आसपास भ्रमण करती रहेगी। यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। 

नवरात्र के मद्देनजर सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर की सफाई-व्यवस्था मंगलवार को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने जांची। इस दौरान उन्होंने नवरात्र के मौके पर साफ-सफाई में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें