फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबे तू है जगदंबे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली

Tue, 20 Oct 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप की उपासना के लिए मंगलवार को देवी मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता उमड़ता रहा। हवन-पूजन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मंदिर के द्वार पर बज रही बधाइयों से माहौल भक्तिमय है। वहीं, रात में पंडालों में हो रही महाआरती में जय माता दी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान है।

मां दुर्गा का सातवां स्वरूप कालरात्रि का माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां कालरात्रि स्वरूप की आराधना करने से हर समस्या से व्यक्ति को निजात मिलती है। कठिन समय में भी विजय की प्राप्ति होती है।

मां दुर्गा के इसी स्वरूप की पूजा अर्चना का क्रम जिले में मंगलवार को पूरे दिन चला। शहर के संहारिणी माता मंदिर, काली माता मंदिर, रामजानकी मंदिर, मरीमाता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। सरयू तट पर स्थित मरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


उधर, रिसिया के संतोषी माता मंदिर और हनुमान मंदिर में भी मां दुर्गा की उपासना के लिए भक्तों रेला उमड़ता रहा। रात को महाआरती में लोगों ने प्रतिभाग कर मां दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें