फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुयायियों से गुलजार हुई तपोस्थली

Mon, 15 Feb 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तपोस्थली पहुंचे थाईलैंड व स्विटजरलैंड के उपासक व उपासिकाओं ने ओड़ाझार व जेतवन थाई मंदिर में विशेष प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने जुलूस भी निकाला। इस मौके पर सदस्यों ने गंध कुटि पर विश्वशांति के लिए प्रार्थना भी की। तथागत भगवान बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती वसंत ऋतु आगमन के साथ ही रंग-बिरंगे फूलों से सज गई है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां विभिन्न देशों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को भिक्षु डॉ. हरफर महाखुम शरन के नेतृत्व में थाईलैंड व स्विटजरलैंड से आए उपासक व उपासिकाओं ने ओड़ाझार स्थित टीले से जेतवन थाई मंदिर तक जुलूस निकाला।

दल के सदस्यों ने गंध कुटि को फूलों से सजा कर विशेष पूजा की। इस दौरान उपासकों के बुद्धम शरणम गच्छामि उद्घोष से समूची तपोस्थली गुंजायमान रही। दल के सदस्यों ने गंध कुटि पर विश्वशांति के लिए बौद्ध भिक्षुओं के साथ मिलकर विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें