फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सिद्धनाथ मंदिर में जलभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। महाशिवरात्रि का पर्व जिले में शुक्रवार को पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिव मंदिर और शिवालय सुबह से ही बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। पूजन-अर्चन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शिवालयों में जत्थों में कांवरियों के पहुंचने के कारण पुलिस को भी सुरक्षा के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई शिव मंदिरों पर दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने घंटों लाइन में लगने के बाद भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। देर शाम तक पूजा-अर्चना की गई। शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में रात को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। सुबह मंदिर के कपाट जलाभिषेक के लिए खोल दिए गए। मं
दिर में जाने के लिए घंटाघर से चित्रशाला जाने वाले मार्ग पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी रही। पुलिस कर्मियों की ओर से कड़ी मशक्कत कर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा था। उधर, मटेरा के पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की कतार लग गई। पूरे दिन मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

इस दौरान भक्तों ने भोले बाबा के खूब जयकारे लगाए। नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर, नानपारा के शिवाला बाग, विश्वनाथ मंदिर और कालीकुंडा मंदिर व पयागपुर के बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में भी सुबह से ही जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों और कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान कांवरियों ने जलाभिषेक कर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। जत्थों में कांवरियों के गुजरने के कारण मार्ग पर जाम के हालात भी बने रहे।
घुड़सवारी का प्रदर्शन देखने जुटे लोग
बहराइच-नानपारा राजमार्ग पर स्थित जंगलीनाथ मंदिर के लिए जुलूस निकल रहा था। मार्ग पर जुलूस में शामिल कलाकारों की ओर से घुड़सवारी का प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। मार्ग पर जुलूस के गुजरने के कारण जाम के हालात पैदा हो गए। घुड़सवारी के प्रदर्शन के चलते लगभग आधे घंटे तक मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। जुलूूस में शामिल भगवान शिव और पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
जगह-जगह से निकाल कांवरियों का जुलूस
बहराइच शहर के मरी माता मंदिर सरयू तट से कांवरियों का जुलूस बोल बम के जयकारों के साथ निकला। वहीं दरगाह के रामघाट मंदिर, डिगिहा के सैलानी बाबा आदि स्थानों से भी जत्थों में कांवरिये निकले। जुलूस पर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट नजर बनाए हुए थे। वहीं पुलिस ने भी वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजने का काम किया।

बहराइच में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सिद्धनाथ मंदिर में जलभिषेक करने के लिए श्रद्धालु- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें