फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में जल भर रहा कांवरिया डूबा

Mon, 17 Aug 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। बुढ़वा बाबा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का दल रविवार शाम सरयू नदी में जल भरने सतीमाता घाट पहुंचा।
विज्ञापन


यहां जल भरते समय पैर फिसलने से एक 17 वर्षीय कांवरिया डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा का कारण भीड़ का अधिक होना बताया जा रहा है।

मिहींपुरवा विकासखंड के हरखापुर गांव के कांवरियों का दल प्रतिवर्ष सावन मास में खैरीघाट स्थित बुढ़वा बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जाता है।

उसी परंपरा के तहत रविवार शाम लगभग 100 कांवरिये क्षेत्र से बहने वाली सरयू नदी के सतीमाता घाट पर पहुंचे। यहां जब कांवरिये जल भर रहे थे तभी सत्यनाम (17) पुत्र खगेश्वर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में    चला गया।
विज्ञापन


नदी से जल लेकर जब कांवरिये बाहर निकले तो सभी की गिनती की गई। इस दौरान सत्यनाम गायब मिला। तत्काल गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करवाई गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे के आसपास घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर सत्यनाम का शव उतराता मिला।  सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजाराम यादव और एसआई सभाशंकर यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नदी से निकलवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें