फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में विकास कार्यों का होगा सत्यापन : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें सदस्यों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा चौपाल में की जाएगी। जिसमें दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की गई, जिसके मुख्य अतिथि सांसद व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवरलाल गोंड रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अयोध्या सिंह ने की।
बैठक में सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का सत्यापन सरकार की ओर से चौपाल लगाकर किया जाएगा। इसमें जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सांसद ने ब्लॉक के नि:शक्तों को ट्राई साइकिल वितरित की।
विज्ञापन

बैठक के बाद विकास विभाग द्वारा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मद्धेशिया, योगेश प्रताप सिंह, शिवकुमार शुक्ला, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें