फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रतिबंध के बावजूद बिक रही मांगुर मछली, बढ़ाती है कैंसर का खतरा

विज्ञापन
मिहींपुरवा के परवानी बाजार में बिक रही प्रतिबंधित मांगुर मछली।  - फोटो : मिहींपुरवा के परवानी बाजार में बिक रही प्रतिबंधित मांगुर मछली।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। तहसील क्षेत्र के साप्ताहिक परवानी बाजार में प्रतिबंधित मांगुर मछली की खुलेआम बिक्री हो रही है। जिम्मेदार इसके विक्रेताओं पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यह हाल तब है जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस मछली को खाने से कैंसर का खतरा बताया है।
विज्ञापन

इस बार भी रविवार को लगने वाली परवानी बाजार में मांगुर मछली अन्य मछलियों के साथ खुलेआम बिकती दिखी। लोग बेधड़क मांगुर मछली खरीदते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अवैध कारोबार लंबे समय से जारी है, लेकिन मत्स्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। जानकारों का मानना है कि विदेशी प्रजाति की मांगुर मछली पर्यावरण और देशी जलीय जीवों के साथ मानव के लिए नुकसानदेह मानी जाती है। इसी कारण सरकार ने इसके पालन, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें