बहराइच के नाजिरपुरा में प्रशिक्षण प्राप्त करतीं प्रतिभागी।
- फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में प्रशिक्षण प्राप्त करतीं प्रतिभागी।
बहराइच। शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले में चल रहे एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के तहत गेहूं के डंठल से कलाकृतियां बनाने के प्रशिक्षण का समापन शनिवार देर शाम हो गया। प्रशिक्षण में कुल 50 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर कौशल सीखा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रिय योजना एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत गेहूं के डंठल से कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दो बैचों में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निदा जावेद की देखरेख में 17 फरवरी से नाजिरपुरा में संचालित हो रहा था। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल ने किया था।
समापन समारोह में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल 50 महिला और पुरुष प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गेहूं के डंठल से बनी कलाकृतियां स्वरोजगार का अच्छा माध्यम बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर लोग अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम की संचालिका निदा जावेद ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षार्थियों को टूल किट और दो हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा। समापन समारोह के दौरान पूनम, आफ्शा तंजीम, मधुबाला और संदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।