फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाया गया कोरोना हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोविड-19 को लेकर शासन द्वारा तरह-तरह के उपाय व जागरूकता के माध्यम से आमजन को बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे द्वारा एक नयी योजना बनायी गयी है। जिसके तहत जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग से कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं। जहां फ्लू, खांसी व बुखार से ग्रसित लोगों को जांच समेत अन्य कई सेवायें मिल सकेंगी। इससे कोरोना संक्रमितों की समय से पहचान, जांच और इलाज शुरु किये जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सचिव वी हेकाली झिमोमी के निर्देशानुसार कोविड-19 के मरीजों के त्वरित पहचान, जांच और इलाज के लिए सभी 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस डेस्क पर एक साइन बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें इलाज करते हुए एक डॉक्टर को प्रदर्शित करने का काम किया जाएगा, जो दूर से ही सबको आसानी से दिखाई देगा। इससे स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले मरीजों को आसानी से जानकारी मिल जाएगी कि कोरोना हेल्प डेस्क के माध्यम से बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से किया जा रहा है।
हेल्प डेस्क पर सिर्फ फ्लू व बुखार के रोगियों की जांच इन्फ्रोरेड थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से की जाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए सभी हेल्प डेस्क पर एक-एक पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किये जाएंगे। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी रवीन्द्र त्यागी ने बताया कि कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना होने से अब फ्लू व बुखार से पीड़ित मरीजों को अलग से जांच व उपचार मिल सकेगा और इससे कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पत्र के माध्यम से जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है कि इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से जांच को सुनिश्चित किया जाए व कोविड प्रोटोकॉल के साथ नियमों का पालन किया जाए, जिससे केन्द्र पर आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें