फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
राकेश (फाइल फोटो)।   
विज्ञापन
बहराइच। जिले में तैनात उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नाजिरपुरा नई बस्ती स्थित किराये के मकान में उनका शव कमरे के अंदर औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



गोरखपुर के सिंघरिया शिवपुर रोड निवासी राकेश प्रसाद मतवर्धन, वर्तमान में बहराइच के सीएमएसडी स्टोर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) के पद पर तैनात थे। वे नाजिरपुरा नई बस्ती में किराये के मकान में अकेले रहते थे। सोमवार रात उन्होंने रोज की तरह खाना खाकर नौकर के चले जाने के बाद दरवाजा बंद कर लिया था, लेकिन मंगलवार सुबह वे सो कर नहीं उठे।


सुबह घर पर काम करने वाला रामू जब पहुंचा और आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद तिकोनी बाग चौकी इंचार्ज अजय सिंह पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़वाया। अंदर प्रवेश करने पर अधिकारी का शव बेड के नीचे औंधे मुंह पड़ा मिला।
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें