फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का आरोप लगा थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जरवलरोड थानाक्षेत्र में धर्मपरिवर्तन की सूचना पर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर रविवार को कुछ ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। धर्म परिवर्तन कराने का आरोप सुनकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच करने में जुट गए।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों पर ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग गरीबों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए बहला फुसला रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग बाहर से आकर एक गांव निवासी के घर पर ईसाई प्रार्थना सभा करा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन व पुलिस को दी।
सूचना देने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। धर्म परिवर्तन से मामला जुड़े होने की जानकारी पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन नायब तहसीलदार जरवल विजय कुमार जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच की जा रही है। अगर कोई ऐसा मामला प्रकाश में आएगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि ऐसा कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें