फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीएचसी खुनौरा में डॉक्टर की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 08 Feb 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पीएचसी्र खुनौरा में अधीक्षक को ज्ञापन सौँपते भाकियू कार्यकर्ता।     -संवाद
विज्ञापन
पयागपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के अभाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भारत) ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक धीरेंद्र तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन


इसमें पीएचसी खुनौरा की व्यवस्थाएं सुधारने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीण और किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

यह निर्णय ग्राम खुनौरा में आयोजित यूनियन की पंचायत में लिया गया, जहां स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर रोष जताया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पिछले तीन वर्षों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए महिला डॉक्टरों की तैनाती और केंद्रों पर पर्याप्त दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


पंचायत में तहसील अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष रेनू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद्र रावत और महिला ब्लॉक अध्यक्ष फूलमती सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडल मुख्य सलाहकार रामनारायण पांडेय ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक धीरेंद्र तिवारी ने आश्वासन दिया कि पीएचसी खुनौरा में चिकित्सक की व्यवस्था के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई है और एक सप्ताह के भीतर डॉक्टर की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें