फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा में स्थित मोदी अतिथि भवन में प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती के अवसर पर चिंतन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कस्बे में आयोजित चिंतन शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंद शुक्ला रहे। कार्यक्रम का संचालन मटेहीकला के सेक्टर अध्यक्ष रामसरोज पाठक ने किया। शिविर में कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियां व सिद्धांतों को बताते हुये स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। पर्यावरण संतुलन के लिए पॉलीथिन का उपयोग न करने की बात कही।
आयोजक श्रवण कुमार मदेशिया ने शिविर में आये भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी विधानसभा बलहा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा को भारी वोटों से जिताएंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल के रास्ते पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के साथ कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार किया जा रहा है। इस मौके पर चफरिया मंडल प्रभारी शिव कुमार शुक्ला, मिहीपुरवा मंडल महामंत्री ज्ञानदेव दीक्षित, सुरेश शर्मा, धीरज गौड़, संजीव गौड़, सूबेदार यादव, बलराम वर्मा, परमदेव निषाद, कैलाश निषाद आदि मौजूद रहे। उधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मिहींपुरवा चौराहे पर 103 किलो लड्डू बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें