फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या कर सड़क किनारे गड्डे में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। गोंडा जिले की सीमा पर स्थित लखनगोंडा परसा गांव के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में शुक्रवार को सुबह एक किशोरी का शव पड़ा मिला। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि किशोरी की हत्या करने के बाद शव लाकर यहां फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सूचना पर एसपी व सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहराइच-गोंडा जिले की सीमा पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में लखनगोंडा परसा गांव स्थित है। सड़क केे किनारे एक बड़ा गड्डा है, जिसमें पानी भरा हुआ है। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने 14 वर्षीय किशोरी का शव गड्डे में पड़ा देखा। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि किशोरी की हत्या करने के बाद शव को लाकर गड्डे में फेंक दिया गया है। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था, जबकि सिर के पास चोट के निशान थे। ग्राम प्रधान ने शव मिलने की सूचना थानाध्यक्ष को दी। इस पर थानाध्यक्ष अशोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। पयागपुर सीओ नरेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा भी देर शाम निरीक्षण के लिए पहुंचे। एसपी ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है।
नहीं हो सकी शिनाख्त
थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में भी पहचान कराने का प्रयास किया गया है, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी है। मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कैसरगंज व मुर्तिहा की घटना भी अनसुलझी
कैसरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे एक बाग में युवक का अधजला शव करीब एक माह पूर्व मिला था। उस घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं अभी तक कोतवाली मुर्तिहा के खैरी जंगल में एक युवती की हत्या कर फेंके गए शव के मामले में भी पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। पुलिस अभी तक इन मामलोें का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें