फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 08 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । एक निवासी नवविवाहिता का शव बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रिसिया थाना के पेरी मौजा रामपुर बरई गांव निवासी सरोज (23) का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मृतका के मायके फखरपुर थाना क्षेत्र के मटेहिया गांव से आए पिता विजय ने पति समेत चार ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बताया बेटी ने प्रेम विवाह किया था। पति राजू ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। मौत से परिजनों में कोहराम है।
बेटी के नाबालिग होने का लगाया आरोप
पिता विजय का आरोप है राजू उनकी नाबालिग बेटी सरोज को आठ नवंबर को अपने साथ ले गया था। उस समय उसकी उम्र 15 साल दस माह थी। थाना पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद 15 नवंबर को बेटी का उन्नाव जिले में मौजूदगी का पता चला, जिस पर पुलिस ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग बेटी को लाने के लिए की थी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर पुलिस ने दूसरे पक्ष से रुपये लेकर बेटी की फर्जी मार्कशीट तैयार कराते हुए बालिग दर्शाकर शादी करा दी थी। उक्त मामले में सुनवाई चल रही है और बृहस्पतिवार को जब वे सुनवाई से वापस लौटे तो बेटी की मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सीडब्लूसी के आदेश पर लड़के पक्ष के साथ गई थी युवती

मामलें में कोर्ट ने लड़की को बालिग पाया था और सीडब्लूसी के आदेश पर उसे ससुराल पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आते हैं उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -हर्षिता तिवारी, सीओ पयागपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें