फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बीमारी से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

Sat, 08 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। शहर के डीहा गांव निवासी ननकू प्रसाद वर्मा (75) ने शुक्रवार सुबह बीमारी से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो सुबह चार बजे उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां तीन घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दिलीप ने बताया पिता को सांस की बीमारी थी। इसके चलते अक्सर परेशान रहते थे और छह माह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो बेटे हैं, मौत से पत्नी चंद्रकला समेत अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। दरगाह शरीफ थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने मौत की कोई सूचना नहीं दी है, जानकारी कर मौत का कारण पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें