फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 05 Apr 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव में बुधवार की रात एक किशोरी परिजनों से मोबाइल चार्जिंग की बात कहकर निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन



विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव निवासी ज्योति (17) बीती रात परिजनों से पुराने घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन काफी देर तक वह नहीं लौटी। परिजनों ने जब जाकर देखा तो उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से लटका मिला।


यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी नवीन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें