फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झाड़ियों में मिला नवजात का शव

Mon, 17 Feb 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर सिंधौरा गांव के पास रविवार को झाड़ियों में नवजात का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। नवजात बालक था, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंधौरा गांव के किसान खेतों में लगी फसलों की सिंचाई करने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में उन्हें लाल कपड़ों में लिपटा हुआ नवजात का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि लोक-लाज के भय से किसी अविवाहिता द्वारा शव फेंका गया होगा।
सूचना पर पहुंची नानपारा कोतवाली पुलिस ने शव की जांच कर बताया कि नवजात बालक था। सीओ नानपारा प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से शव फेंकने वाले का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें