बौंडी (बहराइच)। लोगों को सरयू नदी की बाढ़ से बचाने के लिए तराई में 17 करोड़ रुपये खर्च कर तटबंध किनारे स्पर बनाया गया था। लगातार हो रही बारिश के चलते स्पर कटने लगा है। ऐसे में ग्रामीण सहमे हुए हैं। स्पर को रेनकट से बचाने के लिए जीओ बैग भी बारिश से बह गए है।
ब्लाॅक क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव में पानी भरा हुआ है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से निचले स्तर पर बने घरों व झोपड़ी में बरसात का पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्पर बनाने में मानकों की अनदेखी हुई है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि 11 सौ रेती गांव के पास बनाया गया स्पर सुरक्षित है। इस समय नदी में पानी काफी कम है। ऐसे में स्पर कटने की आशंका न के बराबर है। विभागीय टीम लगातार निगरानी करती है।