फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक सीट जीत गुब्बारे की तरह फूल रहे अखिलेश, जनता हवा निकाल देगी

Sun, 10 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घोसी का उपचुनाव हम हारे हैं, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हार-जीत की समीक्षा पार्टी करेगी। निश्चित तौर पर लोक सभा चुनाव में हम कमल खिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन वहां जीतेगा। चुनाव में हम सभी को अति आत्मविश्वास था, जिसके कारण हारे हैं। लेकिन हार को जीत में बदलने में समय नहीं लगता है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव 2022 में वह सरकार बना रहे थे, लेकिन नहीं बना पाए। एक सीट जीत लेने से वह जो गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं, जनता उनकी हवा निकाल देगी। उक्त बातें एक दिवसीय भ्रमण पर बहराइच पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह उपमुख्यमंत्री बाद में हैं, पहले पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वह हर बार कार्यकर्ताओं से यही कहने आते हैं, कि जैसे सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं, वैसे ही वह भी भाजपा के सिपाही पहले हैं। जी-20 सम्मेलन को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई।
विज्ञापन

आज भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान कि भाजपा को साफ कर देंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा सीट और उन्होंने फूलपुर लोकसभा सीट छोड़ी थी। वहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद सपा गुब्बारे की तरह फूल गई थी।
उसी तरह इस समय भी सपा गुब्बारे की तरह फूली है। जनता एक सूई चुभोएगी और हवा निकल जाएगी, कमल खिल जाएगा। नेपाल के धर्म विशेष के लोगों द्वारा भारत की नागरिकता लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल में बेहतर संबंध है। अगर कोई इन संबंधो का गलत फायदा लेेने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इससे पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनमें आगामी चुनाव के लिए जोश भरा। इस दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

कूड़े के ढ़ेर पर पर्दा लगा कर ढका
पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक जाना था। ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन से लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी। वहीं जेल रोड पर जेल से पहले सड़क किनारे महीनों से लगे कूड़़े के ढ़ेर को उपमुख्यमंत्री की नजर से बचाने के लिए पर्दों से ढक दिया गया था। जो क्षेत्रीय लोगों में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें