फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, चार घरों में लगी आग

Fri, 24 May 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जरवलरोड थानाक्षेत्र में आदमपुर बंधा मार्ग पर लगी आग से फटा सिलेंडर।
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। आदमपुर पुरैनी बंधा गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीण के घर के रसोईघर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सिलिंडर भी उसकी चपेट में आ गया और तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के फटने से पड़ोस के अन्य तीन घर भी आग की चपेट में आ गए। इससे चार ग्रामीणों के घर में रखा गृहस्थी, जेवर, नकदी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इनमें से एक ग्रामीण के घर में बेटी की शादी होनी है। आग से नकदी, जेवर सहित शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थानाक्षेत्र के आदमपुर पुरैनी बंधा गांव में प्रेमलाल के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। जिसके चलते रसोई में रखा सिलिंडर फटने से गांव निवासी सनेहीलाल, संगमलाल व रोशनलाल के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आसपास मौजूद लोगों ने दमकलकर्मियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ग्रामीणों का घर में रखे कीमती जेवर, नकदी, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित सनेहीलाल ने बताया कि उनकी पुत्री की नौ जुलाई को शादी है। जिसके चलते रुपये, कपड़े, जेवर, अनाज सहित अन्य शादी का सामान जल गया। जिससे उनके सामने बेटी की शादी करने के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया हैं। वहीं सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक वाहिद कमल ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें