बहराइच। दवा व्यापारी के रायपुर राजा स्थित गोदाम में बृहस्पतिवार को आग लग गई। जिससे उसमें रखे कार, दवा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली देहात क्षेत्र के रायपुर राजा स्थित दवा व्यापारी वीरेंद्र विक्रम सिंह के मोहल्ला स्थित दवा गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसियों ने जब आग की लपटें देखीं तो व्यापारी को सूचना दी। पीडि़त ने बताया कि जो दवा जली है वह एक्सपायरी थी।