फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर अब साइकिल रेस, क्रॉसकंट्री नहीं

Sat, 23 Jan 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गणतंत्र दिवस पर अब क्रॉसकंट्री की जगह साइकिल दौड़ेगी। साइकिल दौड़ में बालक व बालिकाएं दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इस संबंध में शासन की ओर से खेल अधिकारियों को आदेश के जारी किया गया है।
विज्ञापन


नए फरमान को अमली जामा पहनाने के लिए खेल विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। क्रीड़ा अधिकारी ने साइकिल रेस के लिए रूट प्लान तैयार कर लिया है।

खेल निदेशालय के निर्देश पर खेल विभाग प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती आदि दिवसों पर पांच किलोमीटर की क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन करता था।

लेकिन, वर्ष 2016 से शासन के निर्देश पर खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री की जगह साइकिल रेस कराने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बीते दिनों लखनऊ में सूबे के सभी क्रीड़ा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव खेल अनीता भटनागर ने गणतंत्र दिवस पर साइकिल रेस आयोजित करने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन से भी सहयोग लेने की बात कही है।

क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी ने बताया कि साइकिल रेस के लिए रूट चयन कर लिया गया है। इस संबंध में एडीएम विद्याशंकर सिंह से भी वार्ता हुई है।

पुरस्कार राशि में भी फेरबदल

साइकिल रेस के इनाम में भी फेरबदल कर दिया गया है। अब साइकिल रेस में प्रथम आने वाले को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये तथा तीसरे स्थान पर आने वाले को 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही तीन अन्य खिलाड़ियों को 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी मिलेगा।

सुबह नौ बजे शुरू होगी रेस

जिला क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी ने बताया कि ओपेन बालक एवं बालिका वर्ग की साइकिल रेस का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुजूरपुर रोड पर गैस गोदाम से होगा। रेस का समापन भी गैस गोदाम पर ही किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित खेल विभाग में अपने नाम दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें