फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि से फसल बर्बाद

विज्ञापन
मिहींपुरवा विकास खंड के उर्रा में हल्की बारिश व ओलावृष्टि में आलू की फसल में लगा झुलसा रोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जंगल से सटे गांव में दो दिन से हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। इससे सुबह और शाम को ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं तैयार सरसों और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। आलू में झुलसा रोग लग गया है। किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में दो दिन से रात को मौसम अचानक बदल रहा है। बुधवार रात को बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। वहीं गुरुवार शाम सात बजे से तेज हवा चली। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे जंगल से सटे गांव के लोगों को ठंड का एहसास हुआ। बारिश व ओलावृष्टि के चलते खेत में तैयार खड़ी सरसों की फसल को नुकसान होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं खेत में आलू की फसल को झुलसा रोग लग गया है। इससे किसान काफी चिंतित हैं।
दो दिन से जंगल से सटे गांव उर्रा, गूढ़, झाला, सेमरहना, पैरुआ, मधवापुर, गंगापुर, अमृतपुर पुरैना, जालिमनगर क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जंगल क्षेत्र में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की सूचना मिली है। जिन किसानों के फसलों को नुकसान हुआ है। उनको मुआवजा के लिए संबंधित बीमा कंपनी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें