बहराइच। श्यामपुर नदौना गांव निवासी ग्रामीण बाइक से गुरुवार रात घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली देहात थाना अंतर्गत चिलवरिया बाजार के निकट श्यामपुर नदौना गांव निवासी राधेश्याम वर्मा गुरुवार को बाजार में किसी काम से आए थे। रात 10.30 बजे के करीब वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।