फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क पर आया मगरमच्छ, थमे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
गिरिजापुरी बैराज के पास सड़क पर निकला मगरमच्छ।
विज्ञापन
बिछिया। चौधरी चरण सिंह कैलाशपुरी बैराज के पास सोमवार रात एक मगरमच्छ बैराज से निकलकर मुख्य मार्ग पर आ गया। विशालकाय मगरमच्छ को बीच सड़क पर देख लोग दहशत में आ गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहनों के पहिये भी थम गए। लगभग पांच मिनट तक बीच सड़क पर बैठने के बाद मगरमच्छ झाड़ियों की ओर चला गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन


सोमवार देर रात 108 एंबुलेंस चालक सुजौली पीएचसी से मरीज छोड़कर लौट रहे थे। बैराज से आगे निकलते ही उन्हें एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क के बीच बैठा दिखा। इस पर उन्होंने एंबुलेंस रोक दी। उनके पीछे आने वाले वाहन भी खड़े हो गए। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी मनमोहन, गया प्रसाद व सौरभ ने बताया कि मगरमच्छ लगभग पांच मिनट तक सड़क पर बैठा रहा। इस दौरान यातायात ठप रहा। ग्रामीण नीरज, प्रीतम, सोनू व कैलाश ने बताया कि इससे पहले भी मगरमच्छ कई बार नहर से निकलकर आबादी व सड़क की ओर आ चुके हैं और लोगों पर हमला भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें