फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिलौटा घाट पर दिखा मगरमच्छ, अफरातफरी

Wed, 18 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बौंडी में सिलौटाघाट पर निकला मगरमच्छ। -संवाद
विज्ञापन
बौंडी। घाघरा नदी के सिलौटा घाट पर सोमवार को छठ पूजा के दौरान पानी से निकलकर किनारे पहुंचे मगरमच्छ को देखकर श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इससे घाट पर मौजूद व्रती महिलाएं और अन्य लोग भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सुरक्षित कर मगरमच्छ को गहरे पानी की ओर भगाया।
विज्ञापन


पूजित तट के निकट मगरमच्छ होने की सूचना पर थानाध्यक्ष बौंडी संजीव कुमार वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में मुख्य आरक्षी महेश राय, मनोज पासवान, आरक्षी रवि प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह और महिला आरक्षी पल्लवी यादव, हिना तिवारी व स्नेहा शामिल रहीं। पुलिसकर्मियों ने घाट पर लोगों को सतर्क कर सुरक्षा घेरा बनाया।


ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी इसी घाट पर मगरमच्छ दिखाई दिया था। बार-बार मगरमच्छ दिखने से लोगों में चिंता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घाट पर निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें