फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या,शव फंदे पर लटकाया

Sat, 02 Jul 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्तकी के साथ रहने वाले एक युवक का शव उसके घर में शनिवार सुबह फंदे पर लटकता मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


हरदी थानान्तर्गत जंगलपुरवा टेपरा निवासी कमलेश यादव (35) पुत्र राममिलन रामगांव क्षेत्र के नौतला चौराहा निवासी एक नर्तकी के यहां रहता था। वह आयोजनों में वाद्य यंत्र बजाता था। शनिवार सुबह नर्तकी के मकान के एक कमरे में कमलेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

इसकी सूचना थाने को दी गई। कमलेश के परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। पिता राम मिलन का आरोप है कि नर्तकी उसके बेटे को बहलाकर अपने पास रखे थी। उसी ने हत्या करवाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटकवा दिया है।
विज्ञापन


शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी हैं। उधर थानाध्यक्ष  संजय मिश्रा का कहना है कि नर्तकी व परिवार के अन्य सदस्य कमलेश के कई दिनों से चुपचाप रहने की बात कह रहे थे। उनका कहना है कि कमलेश ने फांसी लगाकर जान दी है।

आरोप-प्रत्यारोप के चलते मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के पर उसके अनुसार केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें