फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने युवक को रौंदा

Mon, 19 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर रिक्खी गांव के पास स्कूली बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत गोकुलपुर गांव निवासी बाल कुमार (32) पुत्र दिलीप कुमार पसियनपुरवा गांव निवासी विनोद के साथ सुबह रिसिया बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था।

बाइक सवार दोनों युवक नवाबगंज कस्बे में पहुंचे। यहां से जब वह नानपारा की ओर जा रहे थे, तभी रिक्खी गांव के पास सामने से आ रही स्कूली बस से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर ही बाल कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि उसका साथी घायल हुआ है। उसे नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे नवाबगंज थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें