फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या

Tue, 16 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगपुर गांव में दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार रात ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर मार डाला। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। आसपास के लोगों से खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पति, सास, ससुर, जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 

रिसिया थाना अंतर्गत भगवानपुर कटघर गांव निवासी ननके ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी रेशमा बानो (21) का निकाह एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के जंगपुर निवासी अशरफ अली से किया था।
विज्ञापन


मगर शादी के दो माह बाद से ससुराल के लोग दहेज में बाइक नहीं मिलने की बात कहते हुए रेशमा को प्रताड़ित करने लगे। रेशमा ने मायके आने पर इसकी जानकारी दी थी। इस पर ननके ने रेशमा की ससुराल वालों को आर्थिक स्थिति सही होने पर बाइक की डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया था।

इसके बावजूद रेशमा का उत्पीड़न थमा नहीं। आए दिन उसे पीटा जाता था। ननके का कहना है कि सोमवार रात ससुराल के लोगों ने लाठी-डंडों से रेशमा की पिटाई कर उसे मार डाला। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।

ननके का कहना है कि आस-पड़ोस के लोगों से सूचना मिलने पर वह सुबह रेशमा की ससुराल पहुंचा तो घर के सभी लोग फरार थे। रेशमा का शव फंदे पर लटक रहा था। मगर उसके पैर जमीन से लगे थे। इस पर ननके ने थाने में सूचना दी। 

थानाध्यक्ष संजय दुबे ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अशरफ, ससुर सुभान अली के अलावा सास, जेठ और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सभी फरार हैं। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें