फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूड़ी से भरे टैंपो में भड़की आग

Tue, 16 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र के तहत रॉयल गार्डन टाहलीवाल के समीप एक चलते टैंपो में आग भड़क गई। टैंपों में सवार टैंपो मालिक सहित ड्राईवर ने भाग कर अपनी जान बचाई। तूड़ी से भरे टैंपो में आग लगने से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार अवतार चंद निवासी गढ़शंकर चालक सहित टाटा 407 में तूड़ी लेकर ब्रह्मपुर जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे रॉयल गार्डन पहुंचने पर अचानक गाड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। टैंपो में आग को देखकर अवतार चंद व ड्राइवर ने तुरंत बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग ऊना को दी। दमकल विभाग टाहलीवाल के इंचार्ज जयपाल, सुभाष चंद, रछपाल, हैप्पी, हरमेश ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की घटना में तूड़ी सहित वाहन बुरी तरह जलकर राख हो गया। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक मालूम नहीं चल पाया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें