बहराइच/उर्रा। तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत केशवापुर गांव निवासी मुन्नी (60) पत्नी फरजंद अली की बेटी की ससुराल नानपारा नगर के सिलेटनगंज में है।
बुधवार दोपहर में वह बेटी से मिलने उसकी ससुराल जा रही थी। जब वह नानपारा चीनी मिल के निकट मुख्य मार्ग पर पहुंची। तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मुन्नी की मौत हो गई। जबकि चालक वाहन समेत खिसक गया।