फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर तेजाब फेंका, केरोसिन से जला मार डाला

Fri, 16 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सलारगंज ईदगाह में गुरुवार देर रात संपत्ति विवाद में देवर-देवरानी ने भाभी के पीटकर तेजाब से झुलसाया फिर केरोसिन डालकर जला दिया। अस्पताल पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। दोनों अपनी भाभी द्वारा सारी जायदाद अपनी इकलौती बेटी के नाम करने की तैयारी से नाराज थे।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतका के बेटी की तहरीर पर देवर, देवरानी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत सलारगंज ईदगाह रोड निवासी मुन्ना उर्फ मोहम्मद हाशिम अपनी पत्नी सालमुन (45) के साथ घर में अकेले रहते थे। दंपती की इकलौती पुत्री शीबा उर्फ फिरदौस जहां की शादी हो चुकी है। वह माधवपुर फखरपुर ससुराल में रहती है। बकरीद के मौके पर शीबा मायके सलारगंज आई थी।
विज्ञापन


शीबा का कहना है कि गुरुवार देर शाम को वह मां के साथ बातचीत कर रही थी। पिता बाजार गए थे। उसी समय उसके चाचा कासिम और चाची अफसरी तथा परिवार के अन्य सदस्य घर में घुस आए। जमीन-जायदाद को लेकर विवाद करने लगे। मां के विरोध करने पर सभी मां को घर में खींच ले गए। शीबा ने बचाने की कोशिश की तो उसे धकेल दिया।

इस पर वह भागकर घर से कुछ दूरी पर रह रहे मामा कदीर, मुबारक और अली निसार को बुलाने दौड़ी। जब तक वह मामा के साथ घर लौटती। तब तक कासिम और परिवार के अन्य सदस्यों ने सालमुन की पिटाई कर उसके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। सभी घर में पहुंचे तो सालमुन धू-धू कर जल रही थी।

किसी तरह आग बुझाकर गंभीर हालत में सालमुन को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही सालमुन ने दम तोड़ दिया। मौत से पहले उसने मारने-पीटने तथा तेजाब डालकर झुलसाने के बाद केरोसिन से जलाने का बयान दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की पुत्री शीबा की तहरीर पर कासिम, अफसरी, नाजिम, रूबी, अरशद, फातिमा, अर्शी और नायब जहां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें