फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लाठी से पीट मार डाला

Sat, 18 Jun 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकरी द्वारा भिंडी की फसल खाने के विवाद में एक महिला पर पड़ोसी परिवार की महिलाओं ने लाठी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। चीख पुकार सुन पहुंचे परिवारीजन महिला को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


यह घटना सुजौली थाना क्षेत्र केचफरिया नयापुरवा में हुई। गांव निवासी सरोज देवी और तारा देवी का मकान पास में है। शुक्रवार रात आठ बजे सरोज देवी की बकरी अहाते से निकलकर तारा देवी के भिंडी के खेत में पहुंच गई। तारा को जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया।

इस पर सरोज बकरी पकड़ने पहुंची। आरोप है कि उसी दौरान तारा देवी व उसकी बेटियां लक्ष्मी, दुर्गा और गौरी लाठी लेकर जा धमकीं। विवाद के दौरान उन्होंने सरोज पर लाठी से हमला कर दिया। हमलावर महिलाओं ने पीट-पीटकर सरोज की बेसुध कर दिया। चीख सुनकर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े।
विज्ञापन


इस पर हमलावर मां-बेटियां मौके से खिसक गईं। मरणासन्न हालत में सरोज को परिवारीजन घर ले गए। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने की तैैयारी कर रहे थे तभी सरोज ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर शनिवार सुबह थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी गांव पहुंच और छानबीन की।

मृतका के पति रामबहादुर की तहरीर पर सरोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष का कहना है कि रामबहादुर ने तारा देवी और उनकी तीन बेटियों पर लाठियों से पीटकर पत्नी की हत्या करने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें