फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ा

Sat, 09 Jul 2016 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों के एक गिरोह ने शुक्रवार रात एक गांव में धावा बोल दिया। चीनीमिल कर्मी समेत दो घरों से रुपये, जेवरात लूटने के बाद तीसरे घर में बदमाशों के दाखिल होते ही ग्रामीण जग गए। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर डराने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसके बावजूद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को खेत में पकड़ लिया। अन्य फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। लूटपाट की यह घटना नानपारा इलाके के धोबिनपुरवा गांव में शुक्रवार रात हुई।

जीप से पहुंचे  बदमाशों ने गाड़ी नानपारा-मटेरा मार्ग पर लालपुर मोड़ के निकट मंदिर की ओट में खड़ी कर दी। कच्छा बनियान पहने बदमाशों ने गांव निवासी मिश्रीलाल के घर को निशाना बनाया जहां ताला बंद था। घर में कीमती सामान न मिलने पर पड़ोसी रमेश पुत्र सुंदरलाल के घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन


वहां पांच हजार रुपये, सवा लाख कीमत के जेवरा, कपड़े, बर्तन आदि समेट लिए। इसके बाद श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा में कार्यरत राजवंती पत्नी जगदीश के घर में घुसे बदमाशों ने 10 हजार रुपये, करीब ढाई लाख मूल्य के जेवरा, कपड़े, बर्तन आदि बटोर लिए।

बदमाश दीवार फांदकर जब पड़ोसी लेखपाल बुद्धीलाल के घर में दाखिल हुए तो राजवंती के नाती कमलेश की नींद खुल गई। उसने अलमारी टूटी और सामान बिखरा देखा तो शोर मचाया। इस पर लेखपाल बुद्धीलाल के परिवारीजन भी जाग गए। यह देख बदमाश भागने लगे। विरोध पर एक बदमाश ने फायर कर दिया।

इसके बावजूद ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ लिया। गांव से 100 मीटर दूर पर एक बदमाश धान के खेत के दलदल में फंस गया। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान रामभुवन पुत्र प्रभु निवासी दीवान मटेरा खैरीघाट के रूप में हुई है।

सूचना पर मटेरा चौकी इंचार्ज विजय सिंह मौके पर पहुंचे और पकड़े गए बदमाश रामभुवन को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें