फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फिल्म लोड करते दो दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन में अश्लील फोटो व वीडियो क्लिप लोड करने के आरोप में पुलिस ने इटवरिया चौराहे के मोबाइल रिचार्ज शॉप के दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के लिए उनके लैपटाप भी कब्जे में लिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इटरौरी चौराहे पर स्थित मोबाइल रिचार्ज की दुकानों में ग्राहकों के मोबाइल फोन में अश्लील फोटो व फिल्म लोड किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर दो दुकानों पर छापा मारा। दोनों दुकानदारों को मोबाइल फोन में अश्लील फिल्म लोड करते समय पकड़ लिया।

उनके नाम अशोक कुमार मौर्या उर्फ विजय कुमार व मोहम्मदपुर कला मजरा शुकुलपुरवा निवासी दिलीप कुमार पाठक हैं। इस दौरान दोनों ही दुकानों के लैपटाप में अश्लील फिल्म चलती पाई गई। छानबीन में उसमें कई अश्लील फिल्म व वीडियो मौजूद मिले। टीम ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार करने के साथ जांच के लिए उनके लैपटाप कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें