मोबाइल फोन में अश्लील फोटो व वीडियो क्लिप लोड करने के आरोप में पुलिस ने इटवरिया चौराहे के मोबाइल रिचार्ज शॉप के दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के लिए उनके लैपटाप भी कब्जे में लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक इटरौरी चौराहे पर स्थित मोबाइल रिचार्ज की दुकानों में ग्राहकों के मोबाइल फोन में अश्लील फोटो व फिल्म लोड किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर दो दुकानों पर छापा मारा। दोनों दुकानदारों को मोबाइल फोन में अश्लील फिल्म लोड करते समय पकड़ लिया।
उनके नाम अशोक कुमार मौर्या उर्फ विजय कुमार व मोहम्मदपुर कला मजरा शुकुलपुरवा निवासी दिलीप कुमार पाठक हैं। इस दौरान दोनों ही दुकानों के लैपटाप में अश्लील फिल्म चलती पाई गई। छानबीन में उसमें कई अश्लील फिल्म व वीडियो मौजूद मिले। टीम ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार करने के साथ जांच के लिए उनके लैपटाप कब्जे में ले लिए।