फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा वसूल लौट रहे एजेंट से दो लाख लूटे

Tue, 12 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के दुकानदारों से तगादा वसूलकर मंगलवार शाम को फखरपुर बाजार से लौट रहे एक एजेंट से कट्टे की नोंक पर सवा दो लाख की लूट बाइक सवार बदमाशों ने की। इसके बाद सभी असलहे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन


फखरपुर पुलिस ने जांच शुरू की है। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित के मुताबिक बदमाश लाल रंग की बाइक पर सवार थे। दिनदहाड़े हुई लूट से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत है।

फखरपुर थाना अंतर्गत फखरपुर बाजार में बलदेव सिंह की वोडाफोन की एजेंसी है। वह फखरपुर इलाके में कस्बों व ग्रामीण अंचलों में स्थित मोबाइल की दुकानों पर सिम, रिचार्ज कूपन व अन्य मोबाइल से संबंधित अन्य वस्तुओं की सप्लाई करते हैं। प्रतिदिन तगादा भी वसूला जाता है।
विज्ञापन


उसी के तहत मंगलवार सुबह बलदेव ने अपने एजेंट फखरपुर निवासी मोहित को पटिसिया चौराहा कस्बा व भिलौरा बासू बाजार में दुकानदारों से तगादा वसूली के लिए भेजा था। लगभग सवा दो लाख रुपये नकदी वसूल कर मोहित बाइक से फखरपुर बाजार लौट रहा था।

शाम पांच बजे के आसपास जब वह फखरपुर-सिसवारा मार्ग पर अंगनापारा गांव के निकट धर्मकांटा के पास पीछे से आए लाल रंग की बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर मोहित की बाइक रुकवा ली। दो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

पल भर तो मोहित आवाक रहा, लेकिन बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया। फोन से बलदेव को भी सूचना दी। तत्काल थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादव और स्वॉट टीम प्रभारी संजय दूबे मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें