फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागी तीन बच्चों की मां काे प्रेमी ने पंजाब में बेचा

Tue, 12 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव से प्रेमी संग भागी तीन बच्चों की मां को शातिर पंजाब ले जाकर दोस्तों से सौदा कर दिया। पति की दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी ने जो जानकारी दी उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हसनपुर लढ़ूकी की रहने वाली महिला 28 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने खोजबीन के बाद 29 मार्च को पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी तीन बच्चों की मां है। 28 मार्च से वह लापता है।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसके आधार पर एक व्यक्ति को सोमवार रात दबोच लिया। आरोपी की पहचान भुट्टू उर्फ बिट्टू निवासी ओसी थाना साहेबाद जिला रामपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन


भुट्टू ने पुलिस को बताया कि वह 28 मार्च को महिला को लेकर पंजाब चला गया था। जहां कुछ दिन साथ रहने के बाद उसने दोस्तों से महिला का सौदा कर दिया। उसके बाद वह गांव लौट आया। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें