फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो मकान जलकर राख, दो लाख का नुकसान

Mon, 04 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
आग से जला मकान व सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडितपुरवा गांव में सोमवार सुबह खाना बनाते समय आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे। तभी लपटों ने पड़ोसी के मकान को भी आगोश में ले लिया। सभी मकान धू-धू कर जल गए।
विज्ञापन


घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। लगभग दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना तहसील को दी गई है। लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। 

नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदापुर के मजरा पंडितपुरवा में ताहिरा बेगम पत्नी शब्बीर अली का मकान आधा कच्चा व आधा फूस का बना हुआ है। सोमवार सुबह ताहिरा निजी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी। तभी मकान में आग लग गई। घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


इस पर सभी ने भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी मुन्ना के मकान को भी आगोश में ले लिया। दोनों मकान धू-धूर जल गए। गांव के लोगों ने किसी तरह आग को फैलने से रोका। आग लगने की सूचना पाकर घर पहुंची ताहिरा ने बताया कि उसने बेटे की शादी के लिए 40 हजार रुपये नकदी इकट्ठा किया था।

बहू के लिए जेवर बनवाये थे। सब कुछ आग की लपटों की भेंट चढ़ गया। दोनों मकानों में रखी लगभग दो लाख की गृहस्थी जल गई। घटना की सूचना सुबह थाने पर व तहसील को दी गई। लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें