फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलीबत्ती लगी दो गाड़ियां सीज

Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-गोंडा मार्ग पर जरवलरोड बैरियर पर गोंडा की ओर से आ रही नीली बत्ती लगी दो कारों की चेकिंग की गई। उनमें अधिकारी मौजूद नहीं थे। इसके कारण नीली बत्ती उतरवाकर कार सीज कर दी गई। दोनों कारें गोंडा के अधिकारियों की बताई जा रही हैं। इनमें एक कार परियोजनाधिकारी व दूसरी असिस्टेंट सेल्स टैक्स ऑफिसर की है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात को लखनऊ-गोंडा व बहराइच मार्ग पर वाहनों की चेकिंग जरवलरोड बैरियर पर हो रही थी। यह बैरियर दोनों जिलों का सीमा क्षेत्र है। थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है कि गोंडा की ओर से आ रही एक बिना नंबर की एसयूवी कार पर नीली बत्ती लगी हुई थी।

उसे रोका गया तो उसमें सवार दो लोगों ने बताया कि कार परियोजनाधिकारी गोंडा की है। लेकिन संबंधित अधिकारी कार में सवार नहीं थे। इसके कारण नीली बत्ती को उतरवाकर कार को सीज कर दिया गया है। कुछ देर बाद गोंडा की ओर से एक और कार आती दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। पूछताछ के दौरान पता चला कि कार गोंडा के किसी असिस्टेंट सेल्स टैक्स ऑफिसर की है। जबकि कार में सिर्फ चालक सवार था। इस पर नीली बत्ती को उतार कार को भी सीज कर दिया गया। सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें