फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत

Sun, 05 Jun 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे खम्हरिया चौधरी गांव में रविवार दोपहर बाद गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवक झुलसने से घायल हो गए। उनमें एक को गंभीर हालत में मिहींपुरवा सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उक्त युवक वहां रविवार दोपहर बाद क्रिकेट खेल मैच खेलने गए थे। सूचना पर तहसीलदार घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर भारत-नेपाल सीमा से सटे खम्हरिया चौधरी गांव में दोपहर बाद दो बजे के आसपास अचानक बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। इस दौरान वहां आस पड़ोस के गांव युवक क्रिकेट मैच खेल रही थीं। उनमें पुरैना रघुनाथपुर और बस्थनवा गांव के युवक भी थे।
विज्ञापन


बदली के बीच शुरू हुई बूंदाबांदी से बचने के लिए मैच बीच में रोक दिया गया। युवक आसपास छिप गए। इनमें से पुरैना रघुनाथपुर निवासी नवजोत कुमार (22) पुत्र जयप्रकाश, रोहित (20) पुत्र राम शरीफ, बस्थनवा निवासी फिरोज (17) पुत्र नादिर व वकील (18) पुत्र जुग्गा मैदान के निकट आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

कुछ देर बाद बिजली गिर गई। आसपास के लोग जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बिजली की चपेट में आकर पेड़ के नीचे छिपे चारों ओर युवक झुलस गए। आधे घंटे बाद लोग मौके पर पहुंचे तो बिजली की चपेट में आकर नवजोत, रोहित और फिरोज की मौत हो चुकी थी।

वकील बेहोशी की हालत में था। आनन फानन में वकील को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां स्थिति नाजुक बताई जा रही है। कुछ दूर पर पेड़ के नीचे लौकाही अब्दुलपुरवा निवासी अली मरदान (35) पुत्र गफ्फार छिपा था।

वह भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना पाकर समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध ने सीएचसी पहुंचकर हालचाल लिया। सहायता करने की बात कही।

बिजली गिरने से युवक की मौत की सूचना पर नानपारा तहसीलदार घनश्याम मौके पर पहुंचे और पंचनामा करवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खिलाड़ियों की मौत की जानकारी मिलने पर उनके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें