फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक की झपकी ने ली तीन की जान

Sat, 13 Feb 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कार चालक की झपकी ने शनिवार सुबह दो ग्रामीणों समेत उसकी भी जान ले ली। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर साइकिल सवार गार्ड को अचानक सामने देख चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


उसे व एक अन्य ग्रामीण को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराया। दोनों ग्रामीणों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कार चालक की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, कार में ही सवार एक अन्य युवक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित बुद्धा रिजॉर्ट में शुक्रवार को शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा लालगंज निवासी हिमांशु अग्रवाल (26) और दयालपुर गांव निवासी रमेश शुक्ला (45) बहराइच आए थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह हिमांशु, चालक रमेश के साथ कुछ रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन छोड़कर रिजॉर्ट लौट रहा था। इसी दौरान टेड़वा बसंतापुर गांव के पास अचानक सामने से साइकिल सवार आ गया।

यह देख रमेश ने ब्रेक लगा दी लेकिन नियंत्रण खो बैठा। कार साइकिल सवार को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराई। ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बौंडी शुकुल गांव निवासी सतीश चंद्र (45) के रूप में हुई है।

पुलिस की जांच में पता चला कि सतीश बुद्धा रिजॉर्ट में ही गार्ड था। रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद  वह गांव लौट रहा था। कार की चपेट में आकर खेत की ओर जा रहे टेड़वा बसंतापुर गांव निवासी शिवनरेश (70) ने भी दम तोड़ दिया।

कार चालक रमेश व हिमांशु भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने तत्काल दोनों को कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां दोनों की हालत गंभीर देखे डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रमेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि रात भर जगने के चलते रमेश को झपकी आ गई थी, जिसके चलते वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। कोतवाल ने बताया कि सतीश चंद्र ने कार चालक और हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें