फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों को अगवा करने वाले तीन दबोचे

Mon, 20 Jul 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विश्वरिया गांव के पास स्थित टॉयर फैक्ट्री के सामने दो बच्चों को अगवा कर छिपाने के मामले को लेकर रविवार शाम जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को दबोचकर जेल भेजा है। पकड़े गए लोगों का कहना है कि उनके पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे, इसके चलते बच्चों को पीटकर उनका पैसा छीना था। इसके बाद बच्चे भाग गए थे।

मालूम हो कि टायर फैक्ट्री के सामने से रविवार को नाजिरपुरा निवासी जुनैद और सुफियान गुजर रहे थे तभी कुछ लोग दो बच्चों को पीटते हुए फैक्ट्री की ओर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


जिस पर जुनैद और सुफियान बच्चों को ले जा रहे लोगों से भिड़ गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से युवकों की पिटाई दी। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बच्चों को पीट रहे लोग चंपत हो गए थे।

इस मामले में दो बच्चों को अगवा करने की बात सामने आ रही थी। हंगामे के बाद रामगांव पुलिस हरकत में आई। टीम ने रात में ही दबिश देकर विश्वरिया गांव निवासी मनोज, पतीराम और बाबूलाल को दबोचा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा का कहना है कि पकड़े गए तीनों युवकों ने बताया कि उनके पास शराब पीने के पैसे नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने बच्चों को पीटकर पैसा छीना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें